फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: वियतनाम के राष्ट्रपति से मिलेंगे PM मोदी, IPL में हैदराबाद-पंजाब की जीत की राह पर लौटने की कोशिश

Wed, 06 May 2026 06:03 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 6 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 6 मई 2026 को जेष्ठ की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। वहीं, आईपीएल में हैदराबाद और पंजाब के बीच मुकाबला है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारी हैं। आज दोनों एक बार फिर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन

वियतनाम के राष्ट्रपति का भारत का दौरा
वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति टो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान बोधगया और मुंबई का भी दौरा करेंगे।  

मुख्यमंत्री योगी का वाराणसी दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। 

कुमारी सैलजा का गढ़वाल दौरा
उत्तराखंड की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र का दौरा करेंगी। पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी कार्यक्रम व रणनीति पर चर्चा करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि छह मई को प्रदेश प्रभारी ऋषिकेश पहुंचेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। आठ मई को बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश प्रभारी अगस्त्यमुनि में रुद्रप्रयाग जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ओडिशा के मुख्यमंत्री का गुजरात दौरा
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी गुजरात के तीन दिन के दौरे पर हैं। वह बुधवार को मुंद्रा पोर्ट का दौरा करेंगे। यहां लॉजिस्टिक्स और बंदरगाह-आधारित उद्योगों में अवसरों का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस तीन दिवसीय दौरे को 2036 तक समृद्ध ओडिशा के लिए निवेश आकर्षित करने और उद्योग भागीदारों को ओडिशा की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए एक मील का पत्थर मानते हैं।  

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई हो रही है। इस मामले में बुधवार को आधे दिन तक सुनी जाएंगी। इसके बाद कानून का समर्थन कर रही केंद्र सरकार 6 मई के बाकी आधे दिन और 7 मई को अपने तर्क पेश करेगी।

अजमेर दरगाह  के मामले में सुनवाई 
अजमेर दरगाह में शिव मंदिर दावे पर अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी। इस बहुचर्चित और संवेदनशील मामले में पक्षकार बनने के लिए दायर प्रार्थना पत्रों पर अदालत में लंबी दलीलें पेश की गईं।
विज्ञापन

आईपीएल मेंं हैदराबाद और पंजाब के बीच मुकाबला 

आईपीएल में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद में शुरू होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें