फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 गुमशुदा बच्चों को आधार से ढूंढा गया : यूआईडीएआई

Fri, 24 Nov 2017 09:41 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
भारत के अद्वितीय पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान आधार के माध्यम से कम से कम 500 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला गया।
विज्ञापन


पढ़ें: आधार कार्ड को लेकर फिर लिए गए दो बड़े फैसले, देखिए वरना पछताएंगे

साइबरस्पेस पर वैश्विक सम्मेलन (जीसीसीएस) 2017 पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आधार के माध्यम से 500 से अधिक बच्चों की पहचान की गई। इसको स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा एक वाकया एक अनाथालय में मिले बच्चे के साथ हुआ। 

जब बच्चे का आधार बनाया जाने लगा तो पता चला कि उसका आधार तो पहले ही बन चुका है। इस माध्यम से हम उसके बारे में पता लगाने में सफल रहे। वहीं मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि जुड़वां बच्चों के खोने और मिलने वाली बॉलीवुड की क्लासिक कहानियां आधार के माध्यम से दोबारा देखी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें:  SBI ने खाताधारकों के लिए जारी किया फरमान, ऐसा न किया तो बंद हो जाएगा आपका एकाउंट

भारत उन देशों में से है जिनमें दुनिया के सबसे अधिक बच्चे रहते हैं। 2011 के जनगणना आंकड़ों के मुताबिक 1.2 अरब जनसंख्या में से 18 साल कम उम्र के 40 फीसदी बच्चे हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था ‘बच्चों के अधिकार और आप’ (सीआरवाई) के अनुसार, साल 2013 से 2015 के बीच पूरे देश में गुमशुदा होने के बाद न मिलने वाले बच्चों की संख्या में 84 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसमें कहा गया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 180 बच्चे लापता हो जाते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें