फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम समारोह: सोनिया बोलीं- भारत ने एक करोड़ शरणार्थियों को दिया था घर, आज भी याद आती हैं इंदिरा गांधी

Wed, 15 Dec 2021 07:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोनिया गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि वह अपने साहस और लचीलेपन के लिए करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम समारोह में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका को याद किया। सोनिया गांधी ने कहा, 50 साल पहले बांग्लादेश के साहसी लोगों ने खुद को एक नया भविष्य दिया था। भारत उसके साथ खड़ा रहा और एक करोड़ शरणार्थियों को घर दिया। बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज हम इंदिरा गांधी को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। वह अपने साहस और लचीलेपन के लिए करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। 1971 कई मायनों में इंदिरा गांधी का सबसे बेहतरीन साल था। उन्होंने बांग्लादेश के लोगों के लिए पूरे विश्व समुदाय को संवेदनशील बनाया। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें