फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश नाकाम: तस्करी के लिए ईरान से आ रही 50 किलो हेरोइन पकड़ी, समुद्र के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश की थी कोशिश

Sun, 19 Sep 2021 01:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड के साझा अभियान में शनिवार देर रात यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान सात ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात एटीएस और भारतीय कोस्ट कार्ड ने शनिवार रात को तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। दोनों के साझा ऑपरेशन में गुजरात तट पर ईरान से आ रही बोट पकड़ी गई। इस बोट में करीब 30 से 50 किलो हेरोइन बरामद हुई है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 250 करोड़ रुपये तक होगी। 

विज्ञापन


सात ईरानी नागरिक भी गिरफ्तार 
सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शनिवार रात कोस्ट गार्ड और एटीएस को भारतीय जल सीमा में एक बोट दिखाई दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बोट को रोककर जांच की गई। इसमें सात ईरानी नागरिक सवार थे, जिनके पास से 50 किलो तक हेरोइन मिली है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत कितनी होगी इसकी जांच की जा रही है।  

समुद्र के रास्ते तस्करी की कोशिश नाकाम 
गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि समुद्र रास्ते से तस्करी की कोशिश की जा रही थी, जिसको इंडियन कोस्ट गार्ड के साझा अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए ईरानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन

शुक्ला ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया और ईरानी नौका एवं उसके चालक दल के सात सदस्यों को पकड़ा गया। हम मान रहे हैं कि 150-250 करोड़ रुपये कीमत की 30 से 50 किलोग्राम हेरोईन नौका में है। यह खेप और बड़ी हो सकती है और सही मात्रा नौका की छान-बीन के बाद ही पता चल सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें