फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 42 करोड़ को मिली 68 हजार करोड़ की मदद

Wed, 09 Sep 2020 04:11 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
42 करोड़ गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कोरोना संकट काल में 42 करोड़ गरीबों को 68,820 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। वित्तमंत्री ने 26 मार्च को 1.70 लाख करोड़ रुपये की पीएम गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व किसानों को नकद भुगतान की योजना थी।
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकारें निरंतर इस पैकेज के क्रियान्वयन की निगरानी रख रही हैं। वित्तमंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि अब तक इसके तहत 42 करोड़ गरीबों को 68820 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी जा चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक इस राशि में 17891 करोड़ रुपये पीएम किसान योजना की पहली किस्त के तौर पर अदा किए गए। 8.94 करोड़ लाभार्थियों के खाते में सीधे 2000 रुपये डाले गए। 30,925 करोड़ रुपये 20.6 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में डाले गए।

वहीं राष्ट्रीय सामाजिक सहयोग कार्यक्रम के तहत 2814.5 करोड़ रुपये 2.81 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को दिए गए। इसी तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 111.6 लाख मीट्रिक टन अनाज अप्रैल से जून के बीच 75 करोड़ लाभार्थियों को बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें