फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कोरोना से अब तक 41 गर्भवती महिलाओं की मौत, 149 मरीजों ने की आत्महत्या

Wed, 27 Oct 2021 10:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम-बंगलूरू

सार

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक टी जे विनोद द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में बताया कि केरल में अब तक कोरोना वायरस से 41 गर्भवती महिलाओं ने दम तोड़ा है। 
 
विज्ञापन
covid 19 deaths - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोरोना की पहली लहर के बाद से अब तक 41 गर्भवती महिलाओं की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को कहा कि दक्षिणी राज्य में डेढ़ साल पहले वायरस के सक्रमण के बाद केरल में अब तक 41 गर्भवती महिलाओं की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण का शिकार हुए 149 मरीजों ने आत्महत्या की है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक टी जे विनोद द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में यह उत्तर दिया। 

विज्ञापन


कर्नाटक में एवाई.4.2 वेरिएंट के मामलों की संख्या सात हुई
बंगलूरू में कोरोना वायरस के डेल्टा एवाई.4.2 वेरिएंट के तीन नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 7 हो गई है। यह वेरिएंट दूसरे कुछ देशों में तेजी से फैल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डॉक्टर रणदीप सिंह ने कहा, राज्य में (एवाई.4.2 वेरिएंट के) मामलों की संख्या सात हो गई है। 

तीन मामले बंगलूरू से हैं, जबकि चार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामने आए हैं। सिंह ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले नियंत्रण में हैं। सरकार विदेश से राज्य में आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य करने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट को एयर सुविधा नामक एप पर अपलोड करना होगा। इसके अलावा क्वारंटीन में रहने जैसी कोई पाबंदी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें