फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब बंगलूरू के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में फर्जी निकला ईमेल

Fri, 18 Jul 2025 10:53 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

राजधानी दिल्ली के बाद अब बंगलूरू के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद शहर की पुलिस अलर्ट पर है। शहर भर के स्कूलों में जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के बाद भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बंगलूरू के 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बंगलूरू प्रशासन सतर्क हो गया है। बंगलूरू पुलिस ने बताया कि आरआर नगर और केंगेरी सहित बेंगलुरु शहर के 50 निजी स्कूलों को आज बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जिसके बाद शहर के सभी स्कूलों में तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है। बाद में पुलिस ने यह भी बताया कि जांच में कुछ नहीं मिला है। 

विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि इन स्कूलों को सुबह 7.24 बजे ईमेल मिला था। जिसमें भेजने वाले ने दावा किया था कि उसने स्कूलों की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण रखे हैं।

ईमेल में क्या लिखा था?
स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल में भेजने वाले लिखा था कि मैंने स्कूल की कक्षाओं में कई विस्फोटक उपकरण (ट्रिनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं। विस्फोटकों को बड़ी कुशलता से काले प्लास्टिक बैग में छिपाया गया है।  इसके बाद, स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी बम निरोधक दस्तों और अन्य जांच दलों के साथ वहां पहुंचे और छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत परिसर से बाहर निकाल कर जांच शुरू की। हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


इससे पहले, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह एक दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। शुक्रवार तड़के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना मिली। सूचना ई-मेल के जरिए तड़के 4.55 बजे मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें