फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 04 May 2019 07:01 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन
ओडिशा में तबाही मचाने के बाद बंगाल की तरफ बढ़ा फैनी तूफान का खतरा, अब तक 8 की मौत
विज्ञापन


ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब फैनी तूफान का खतरा पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ गया है। खड़गपुर को पार करके पश्चिम बंगाल पहुंचे तूफान ने तेज हवाओं के साथ दस्तक दे दी है। यहां 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं। 

पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन


अमेरिका में तरजीही दर्जा बचाने की आखिरी कोशिश नाकाम, भारत के लिए बड़ा झटका 

अमेरिका के साथ तरजीही व्यापार के दर्जे को बचाने की आखिरी कोशिश भी नाकाम हो गई। जीएसपी दर्जे पर प्रतिबंध लागू होने के अंतिम दिन 25 अमेरिकी सांसदों ने व्यापार प्रतिनिधि को पत्र लिखकर फैसला टालने की अपील की। इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद शुक्रवार 3 मई से भारत का तरजीही दर्जा खत्म हो गया।

पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन


कल दिखा चांद तो सोमवार को होगा पहला रोजा, बच्चों और युवाओं में उत्साह

रमजान के आगाज को लेकर मुस्लिम इलाकों में हलचल बढ़ गई है। हर कोई तैयारी में जुटा है। मस्जिदों में रमजान के एहतराम के बारे में बताया जा रहा है। रोजा रखने को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह है। पांच मई की शाम को चांद दिखा तो रमजान का आगाज छह मई से होगा। वरना सात मई से रहमत और बरकत का महीना शुरू होना तय है।

पढ़ें पूरी खबर- 

दूसरे स्थान पर रहने के लिए आज बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, राजस्थान से होगी भिड़ंत

प्लेआफ में जगह बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब इंडियन टी-20 लीग के अपने आखिरी मैच में राजस्थान को बड़े अंतर से हराकर शीर्ष दो में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। 

पढ़ें पूरी खबर- 

सीताराम येचुरी का विवादित बयान, बोले- हिंदू अहिंसक नहीं यह कहना ठीक नहीं है

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी है।  लेकिन एक प्रचारक केतौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते। 

पढ़ें पूरी खबर- 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें