फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपी धरती: असम और उत्तरी बंगाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही चार

Mon, 23 Aug 2021 03:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 28 अप्रैल को असम और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का ते भूकंप आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की दोपहर असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर 1.13 बजे आया। इसके केंद्र पश्चिमी असम के कोकराझर में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके उत्तरी बंगाल में भी महसूस किए गए। 

विज्ञापन


भूकंप के झटके महसूस होते ही पश्चिमी असम और उत्तरी बंगाल के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। संपत्ति को नुकसान की भी को रिपोर्ट नहीं आई है। बता दें कि उत्तर-पूर्व भूकंप संवेदनशील इलाका है, जिसके चलते यहां अक्सर धरती हिलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें