फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: 24 घंटे में 34 हजार नए मामले, 375 लोगों ने गंवाई जान, 11 दिन बाद मौत के आंकड़ों में कमी

Sat, 21 Aug 2021 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 375 लोगों की मौत हुई है। काफी दिनों बाद मरने वालों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो कभी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। बीते 24 घंटे में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं । जबकि 375 लोगों की मौत हुई है। मौत के आंकड़ों में 11 दिन बाद यह कमी आई है। एक दिन पहले तक 400 से ज्यादा लोगों की जान जा रही थी, लेकिन राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। अब तक 4.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 36 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में अब भी कोरोना के नए मामले ज्यादा हैं। केरल में रोजना 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।  

विज्ञापन

 


राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में  57 नए मामले मिले हैं। इससे पहले यहां 50 से कम मामले आ रहे थे। 12 दिन बाद कोरोना के मामले बढ़े हैं। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें