फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो से आई महिलाओं ने निगल रखा था एक किलो से ज्यादा सोना, ऐसे हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Thu, 07 Nov 2019 07:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को लोगों को सकते में डाल देने वाली एक घटना सामने आई। दरअसल, कस्टम विभाग के अफसरों ने ऐसी दो महिलाओं को पकड़ा, जो कोलंबो से अपने पेट के अंदर सोना छिपाकर ला रही थीं। तस्करों ने खुलासा किया है कि महिलाओं ने कथित रूप से ऐसे 30 कैप्सूल निगल लिए थे, जिनमें सोने के दाने भरे हुए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने करीब एक किलोग्राम से ज्यादा सोने के दानों से भरे 30 कैप्सूल निगले थे। इन महिलाओं को कस्टम अधिकारियों ने पकड़ भी लिया था, लेकिन उनके पेट से सोना निकलवाने के लिए अस्पताल ले जाते समय तस्करों ने उन्हें अगवा कर लिया। इसके बाद तस्करों ने स्टमक वॉश के जरिए पेट से सोना निकलवाकर इन्हें शहर में छोड़ दिया। तब पुलिस ने इन महिलाओं को दोबारा से पकड़ लिया।


दोनों महिलाएं गिरफ्तार, चलाया जा रहा केस

पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं इनके गैंग की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है, जिसमें दिख रहा है कि कस्टम अधिकारी महिलाओं को अस्पताल लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन


तभी एक कार कैंपस में घुसती है और महिलाएं उसमें बैठ जाती हैं। कस्टम अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कार का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण पकड़ नहीं सके। 


महिलाओं के पेट फूले होने पर हुआ था शक

दोनों महिलाएं मंगलवार को कोलंबो से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरी थीं। उनका पेट फूला होने की वजह से कस्टम विभाग के अफसरों को उन पर शक होगा। इसके बाद महिलाओं को रोककर स्क्रीनिंग रूम में बॉडी चेकअप कराया गया। जांच में उनके पेट में सोना होने की बात पता चली तो महिलाओं ने भी माना कि उन्होंने सोना निगला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें