फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: तेज रफ्तार बोलेरो बस से टकराई, 3 की मौत 4 घायल

Fri, 06 Oct 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा देर रात चम्पापुर के किशोर नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-55 पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार बोलेरो और दूसरी ओर से आ रही बस के बीच हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई। मृतकों में से दो की पहचान छत्तीसगढ़ के गोपाल देबगन और अशोक देबगन के रूप में हुई है। 

Odisha: 3 dead, 4 injured in a collision between a bus and a bolero vehicle last night on NH 55 in Angul's Champapur— ANI (@ANI) October 6, 2017
विज्ञापन



हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें