महाराष्ट्र
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतकों की संख्या 67,214 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।
दिल्ली
दिल्ली में कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 25,986 नए मामले सामने आए और 368 लोगों की मौत हो गई।
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 81829 सैंपल की जांच की गई जिसमें 31.76 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 368 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 20458 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। पिछले एक दिन में राजधानी में 25986 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 29,824 नए मरीज मिले हैं जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं। मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई। इन दिनों तीन लाख 41 एक्टिव केस हैं। इसी तरह 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,00,20,648 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है, इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।