फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 02 Jul 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदसौर गैंगरेप कांड, पीड़िता के पिता बोले, मुआवजा नहीं, दरिंदों को फांसी दो

विज्ञापन

मंदसौर में दरिंदों की हैवानियत का शिकार हुई सात वर्षीय नाबालिग के पिता ने मध्य प्रदेश सरकार की पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुआवजा नहीं चाहिए, मैं केवल दरिंदों को फांसी पर लटकते हुए देखना चाहता हूं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन



क्या फीफा विश्व कप में आज देखने को मिलेगा उलटफेर?
फीफा विश्व कप 2018 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच ब्राजील और मैक्सिको के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में नेमार पर फैंस की निगाहें टिकी रहेंगी। ब्राजील इस बार विश्व कप जीतकर अपने खिताबों की संख्या 6 पहुंचाना चाहता है। इसके बाद बेल्जियम और जापान के बीच रात 11:30 बजे मैच शुरू होगा। जापान के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर....

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में 2-4 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश के आसार 
मॉनसून के सक्रिय होने के साथ पहाड़ी राज्यों में आगामी दिनों में फिर मौसम बिगड़ेगा। आंचलिक मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड के आठ जिलों पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर...

देशभर में 10 लाख व्यापारी वालमार्ट-फ्लिपकार्ट के खिलाफ आज करेंगे प्रदर्शन
वालमार्ट और फ्लिपकार्ट डील के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज करोल बाग में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारी प्रदर्शन करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

पासपोर्ट विवाद : तन्वी को आज जारी हो सकता है नोटिस
तन्वी सेठ पासपोर्ट प्रकरण में सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से नोटिस जारी हो सकता है। पासपोर्ट कार्यालय खुलने पर कार्रवाई की उम्मीद जगी है। हालांकि, अधिकारी अब भी विदेश मंत्रालय से आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 आज भारत में होगा लॉन्च
सैमसंग  इंडिया आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन6 लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉ्न्चिंग दोपहर 12 बजे होगी। कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी और इसकी बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट से होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें