फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: आज आएगी 2-डीजी दवा की पहली खेप, रक्षा मंत्री राजनाथ करेंगे जारी

Mon, 17 May 2021 12:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीआरडीओ ने कोरोना से लड़ने के लिए 2 डीजी नाम से नई दवा तैयार की है। इससे संक्रमित व्यक्ति के इलाज में आसानी होगी और वायरस को शरीर में खत्म किया जा सकेगा। 
 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की पहली खेप सोमवार को लॉन्च की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन इस दवा को लॉन्च करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने इस महीने के शुरू में कहा था कि कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले तथा गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों केन्द्रीय मंत्री इस दवा की पहली खेप को लॉन्च करेंगे।

भारतीय औषधि महानियंत्रक ने मुंह से लेने वाली इस दवा को कोरोना मामलों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। इस दवा को डॉ रेड्डी लेबोरेटरी की मदद से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने 8 मई को कहा था कि यह दवा कोरोना के सामान्य से गंभीर मरीजों को दी जा सकती है। 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी और ऑक्सीजन पर निर्भरता को कम करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें