फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महाराष्ट्र में घर की छत पर पेड़ गिरने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नीम का पेड़ घर की छत पर गिरने से शनिवार को एक 28 साल की महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। महिला के घर की छत टीन की थी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। 



एक अधिकारी ने बताया कि घटना घाटपुरी क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में सुबह करीब सवा सात बजे की है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इस्पेक्टर रविंद्र देशमुख ने बताया कि पीड़ितों की पहचान श्रद्धा गुनवंत हीरादर, उसकी तीन साल की बेटी श्रुति और दो साल के बेटे ऋषिकेश के तौर पर हुई है।


अधिकारी का कहना है, "यहां बारिश और तूफान के कारण संभवतः पेड़ की नींव कमजोर हो गई। जिसके बाद यह टीन की छत वाले मकान पर गिर गया। इस घटना में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। इन्हें खामगांव उप जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next