फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: विपक्ष की एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई, इस्राइल में आम चुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट

Tue, 27 Oct 2026 06:16 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार , 27 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 27 अक्तूबर 2026 को कार्तिक के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज इस्राइल में आम चुनाव के लिए मतदान होंगे। इसके साथ ही 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आखिरी दिन है। 

विज्ञापन
Trending Videos

 उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आंध्र प्रदेश दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और तिरुचनूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आखिरी दिन
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का मंगलवार को आखिरी दिन हैं। इस उच्चस्तरीय बहुपक्षीय मंच की थीम 'जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना' है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक-केंद्रित विकास और विधायी संस्थाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है। दो दिवसीय सम्मेलन में चार प्रमुख विषयों पर उच्चस्तरीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मजबूती, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर ध्यान दिया जाएगा। चर्चा में संस्थागत क्षमता निर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में विधायी निगरानी की बढ़ती भूमिका, उभरती डिजिटल तकनीकों और सतत विकास लक्ष्यों जैसे विषय शामिल होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

इस्राइल  में आम चुनाव
इस्राइल में मंगलवार को आम चुनाव के लिए मतदान होगा। इस्राइल के नागरिक अपने नए प्रधानमंत्री और संसद में बैठने वाले को चुनने के लिए मतदान करेंगे। अगर अब तक के रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो सामने आता है कि 1948 में इस्राइल के गठन के बाद से देश ने कुल 14 प्रधानमंत्री देखे हैं।  इस्राइल में संसदीय चुनाव हैं। यानी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल नेसेट (इस्राइली संसद) में अपने पसंदीदा दलों को सीट दिलाने के लिए करेंगे।  120 सदस्यीय संसद में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है। जिस भी पार्टी का बहुमत होगा, वह सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री भी तय करेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

अर्नब चक्रवात 
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अर्नब’ मंगलवार तक बेहद खतरनाक रूप ले सकता है और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवात ‘अर्नब’ में बदल गया है। इसके बाद 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने का अनुमान है। तूफान के साथ तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

यूपी विधान परिषद चुनाव
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना मंगलवार, को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)


 

गोयल का जर्मनी और नीदरलैंड का दौरा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करीब 100 उद्योगपतियों और कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ 22 से 27 अक्तूबर तक जर्मनी और नीदरलैंड की यात्रा पर है। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। वे 24 से 27 अक्तूबर तक नीदरलैंड में रहेंगे। हेग में वह दोनों देशों की सरकारों के बीच व्यापक स्तर पर बातचीत का नेतृत्व किया। 

विपक्ष की याचिकाओं पर होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इस याचिका में  चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में सुधार की 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) प्रक्रिया के तरीके को चुनौती दी है।

वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने की याचिकाओं पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिलाने की यचिकाओं पर सुनवाई करेंगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

यमुना प्रदूषण मुक्त मामले में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को यमुना प्रदूषण मुक्त मामले में  सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत तीन जजों की बेंच इस जनहित याचिका की सुनवाई करेगी। डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने जनहित याचिका में मांग की है कि भविष्य में विकसित होने वाली नई नगर बस्तियों और औद्योगिक क्षेत्रों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) से शोधित पानी भी नदियों या उनकी सहायक नदियों में न छोड़ा जाए। इसके बजाय इसका इस्तेमाल पार्कों, खेती, वनों के विकास और औद्योगिक कार्यों में किया जाए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर भारत की रहेगी नजर
पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। मंगलवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। गौरतलब है कि भारत 2020 से न्यूजीलैंड में अजेय रहा है।
विज्ञापन

उप्र कैबिनेट की हो सकती बैठक
उत्तर प्रदेश के में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हो सकता है। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसमें प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और प्रशासनिक मामलों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें