फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः एक दिन में सामने आए 24,619 नए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 398 की मौत

Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 24,619 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 398 की मौत हो गई। सूबे में अब तक 3,01,752 कोरोना के सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक कुल 11,45,840 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिसमें से 8,12,345 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें से बृहस्पतिवार 19,522 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर गए हैं। 


जबकि अब तक कोरोना के संक्रमण से कुल 31,351 लोग दम तोड़ चुके हैं। राज्य में रिकवरी दर 70.90 फीसदी और मृत्युदर 2.74 फीसदी है। फिलहाल, 17,70,748 लोग होम क्वरंटीन और 36,827 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में 43 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस ने फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से दो हजार से अधिक नए संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को 2411 नए मरीज सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 43 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

मुंबई में अब तक 1,78,385 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं जिसमें से 1,36,736 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 32,959 सक्रिय मरीज हैं। मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमण से 8323 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में 30 सितंबर तक धारा 144 लागू मुंबई में बीते कुछ दिनों से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 30 सितंबर तक के लिए फिर से धारा 144 लागू कर दी गई है। 17 सितंबर की आधी रात से ही जमावबंदी लागू हो गया है।

इस संबंध में मुंबई पुलिस के डीसीपी (आपरेशन) शहाजी उमप ने बकायदा आदेश जारी किया है। हालांकि धारा 144 लागू करने के बावजूद कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें