फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: गृह मंत्री अमित शाह NAFED के ऑक्शन पोर्टल का उद्घाटन करेंगे, महिला टी20 विश्वकप में तीन मुकाबले

Tue, 23 Jun 2026 06:01 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 23 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 23 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज गृह मंत्री अमित शाह NAFED पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।  ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक होगी। वहीं, महिला टी20 विश्वकप में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन

NAFED पोर्टल का होंगा शुभारंभ
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवाार को नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।  

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक
भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। यह बैठक सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर केंद्रित है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का पाकिस्तान दौरा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन मंगलवार को पाकिस्तान की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचेंगे। इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर वह पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों, आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर गहन चर्चा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता से ईरान ने अमेरिका के साथ स्विट्जरलैंड में एक उच्च स्तरीय वार्ता की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन यह राजकीय यात्रा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष आमंत्रण पर कर रहे हैं। उनके साथ ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। ईरानी राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद पेजेश्कियन की पाकिस्तान का यह दूसरा दौरा है। इस यात्रा के दौरान ईरानी राष्ट्रपति अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ व्यापक प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें ईरान-अमेरिका के बीच बनी सहमति का मुद्दा भी उठेगा।

खेल मंत्री का केरल दौरा
केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार को केरल में खेल एवं फिटनेस पहलों का जयजा लेंगे। इस दौरान वे तिरुवनंतपुरम के चकाई आईटीआई से शंकुमुघम बीच तक आयोजित 'साइकिलिंग बाय द सी' में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री एथलीट विकास के लिए सम्मानित जीवी राजा स्पोर्ट्स स्कूल, मायलोम का दौरा करेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के फन रन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

महिला टी20 विश्वकप में तीन मुकाबले
महिला टी20 विश्वकप में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन पहला मैच गत चैम्पियन न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा। वहीं, शाम सात बजे से आयरलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही मुकाबले ग्रुप-2 की टीमों के बीच हैं। वहीं, दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप-1 की टीमों ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रात 11 बजे से खेला जाएगा। भारत भी इसी ग्रुप में है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें