Samosa Colour Viral Video: समोसा भारत के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है। लोग इसे तीखी हरी या मीठी चटनी के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स समोसे पर ब्रश से रंग लगाता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे खाने में मिलावट का मामला बता दिया, जबकि एक दावा ये भी है कि ये खाने वाले समोसे नहीं, बल्कि सजावट के लिए बनाए गए नकली समोसे हैं।