फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 में भारत से 21 अरब डॉलर काला धन भेजा गया बाहर: जीएफआई

Wed, 03 May 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
साल 2014 में 21 अरब डॉलर से अधिक कालाधन अवैध रूप से भारत से बाहर ले जाया गया। सोमवार को जारी की गई अंतरराष्ट्रीय वॉचडॉग ग्लोबल फाइनेंशियल इंटिग्रिटी (जीएफआई) की नवीनतम रिपोर्ट से ये बात सामने आई है। पिछले साल यानी 2013 की तुलना में विदेशों में अवैध रूप से काले धन की निकासी 19 फीसदी अधिक थी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विदेश में छिपाया था कालाधन तो व्यापारी को मिली ये सजा

रिपोर्ट के अनुसार 620 और 970 अरब डॉलर के बीच कालाधन व्यापारिक धोखाधड़ी के माध्यम से भेजा गया। रिपोर्ट के अनुसार ये अनुमानित अंतर 1.4-2.5 ट्रिलियन डॉलर का है। 

इससे पहले पिछले साल अमेरिकी शोध संस्थान ग्लोबल फाइनेंस इंटिग्रिटी ने रिपोर्ट जारी करके कहा था कि काला धन बाहर भेजे जाने के लिहाज से भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है, जहां से 2004 से 2013 के बीच हर साल 51 अरब डॉलर धन बाहर गया है। 
विज्ञापन


इस साल का जीएफआई रिपोर्ट पिछली बार के रिपोर्ट के मुकाबले ज्यादा जानकारियां इकट्ठा करके और उनका विश्लेषण करके तैयार किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के व्यापारिक आंकड़ों के अलावा अन्य स्रोतों से भी सूचनाओं को शामिल किया गया है। सोने के निर्यात पर स्विस आंकड़ों को छोड़कर भारत में  बाहरी और आंतरिक लेनदेन के आंकड़ों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- ब्लैक मनी पर पीएम मोदी ने ऐसे किया सबसे बड़ा हमला

अर्थशास्त्री जोसेफ स्पंजर्स ने बताया कि स्विटजरलैंड से भारत में बड़ी मात्रा में सोने के आयात होने की वजह से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक अंतर को खत्म करने के लिए इस आंकड़े में सुधार किया गया है। उन्होंने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए भारत के  डायरक्टरेट और रेवेन्यू इंटेलीजेंस और स्विटजरलैंड के डायरक्टरेट जनरल ऑफ कस्टम्स को धन्यवाद दिया है। अन्य सभी देशों की तरह भारत के लिए भी आंतरिक और बाहरी लेनदेन के लिए इस रिपोर्ट में कई अनुमान प्रस्तुत किए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें