फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: शी जिनपिंग का मुखौटा पहनकर 2000 बच्चों ने चीनी भाषा में किया 'स्वागत', देखें वीडियो

Thu, 10 Oct 2019 05:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Chennai Xi Jinping Welcome rehearsal - फोटो : ANI
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चेन्नई में स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। चेन्नई के एक स्कूल के लगभग 2000 छात्रों ने जिनपिंग का मुखौटे पहनकर उनके स्वागत का रिहर्सल किया। 
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने चीनी भाषा में एक अक्षर का आकार बनाया, जिसका अर्थ स्वागत होता है। इसके ठीक उपर अंग्रेजी में लिखा है- हार्टी वेलकम, यानी हृदय से स्वागत। 
 


चीनी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए 11-12 अक्टूबर तक चेन्नई में होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जिनपिंग की मुलाकात दिल्ली में न होकर तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हो रही है। 

तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी किनारे स्थित महाबलीपुरम शहर चेन्नई से करीब 60 किमी दूर है। इस नगर की स्थापना धार्मिक उद्देश्यों से सातवीं सदी में पल्लव वंश के राजा नरसिंह देव बर्मन ने करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें