फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawa Motorcycle ने लॉन्च की खास स्पेशल एडिशन बाइक, हाथों हाथ मिलेगी डिलीवरी

Thu, 10 Oct 2019 05:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jawa 90th anniversary edition - फोटो : Social Media
विज्ञापन

क्लासिक लेजेंड्स की जावा मोटरसाइकिल्स ने 90 साल पूरे होने पर खास एनीवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। जावा बाइक्स को पिछले साल के आखिर में भारत में लॉन्च किया गया था। 90वीं सालगिरह के मौके पर लॉन्च जावा की इस खास बाइक की केवल 90 बाइक्स ही बेची जाएंगी।

जावा 500 OHV से मिलता है लुक

90वीं सालगिरह के मौके पर जावा क्लासिक का ‘90th Anniversary Edition’ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1.73 लाख रुपये रखी है। जावा की यह नई बाइक 500 OHV पर बेस्ड है। जावा की स्थापना चेकोस्लोवाकिया में 1929 में हुई थी और कंपनी की पहली मोटरसाइकिल जावा 500 OHV थी।

90 यूनिट ही बेचेगी

कंपनी का कहना है कि नए एडिशन के जरिये जावा की मोटरसाइकिल को श्रद्धांजलि दी गई है। वहीं ‘90th Anniversary’ एडिशन की खासियत होगी कि ये डिलीवरी के लिए तुरंत उपलब्ध होंगी1। हालांकि कंपनी केवल 90 यूनिट ही बेचेगी। कंपनी ने इस एडिशन को वही पुराने रेड और आइवरी पेंट स्कीम में लॉन्च किया है, जिसमें पहले कभी जावा 500 OHV को उतारा गया था।

फ्यूलटैंक पर एंबलम

वहीं इन बाइक्स पर खास ‘90th Anniversary Edition’ का फ्यूलटैंक पर एंबलम मिलेगा और एक खास सीरियल नंबर भी दिया जाएगा। जावा डीलरशिप्स पर डिस्प्ले के लिए ये बाइक 15 अक्टूबर से उपलब्ध होगी। वहीं अगर किसी ग्राहक ने पहले से ही जावा बाइक की बुकिंग करवा रखी है, तो वह इस स्पेशन एडिशन बाइक की मौजूदा बुकिंग पर डिलीवरी के लिए अप्लाई कर सकता है।

लकी ड्रा से मिलेगी बाइक

कंपनी के मुताबिक नई बाइक की बुकिंग 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि से करवा सकते हैं। इसके बाद लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसके बाद उस ग्राहक को नए एडिशन वाली जावा बाइक दी जाएगी। वहीं ड्रा में असफल रहने वाले ग्राहकों को जावा बाइक की डिलीवरी सामान्य तरीके से उनका नंबर आने पर की जाएगी।

इंजन में कोई बदलाव नहीं

कंपनी ने 90th Anniversary Edition’ के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 293 सीसी का DOHC सिंगल सिलेंडर मोटर दी गई है, जो 28 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें छह स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। जावा बाइक के नॉन एबीएस वर्जन की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपए और डुअल चैनल एबीएस वर्जन की कीमत 1.72 लाख रुपए है। इस बाइक्स को मध्यप्रदेश के पीथमपुर प्लांट में बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें