फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया को गांधी का संदेश देने के लिए दिल्ली से जिनेवा तक 200 लोग करेंगे पैदल मार्च

Wed, 25 Sep 2019 03:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Gandhi jayanti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अहिंसा और शांति का संदेश लेकर 200 आदिवासी और दलित कार्यकर्ता, लेखक, विचारक और प्रख्यात गांधीवादी दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दिल्ली से जिनेवा तक की एक साल की पैदल यात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन


एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अनीश थिलेंकरी के अनुसार 15 हजार किलोमीटर की ‘जय जगत 2020’ यात्रा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ईरान, सेनेगल, स्वीडन और बेल्जियम समेत 10 देशों से गुजरेगी। रास्ते में विदेशी प्रतिनिधियों वाले समानांतर समूह भी इसमें शामिल होंगे।

तीन वर्ष पहले बनी शुरुआती योजना में पाकिस्तान में दो महीने का ठहराव था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव के कारण आयोजकों ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। यात्रा के दौरान रास्ते में स्थानीय समितियां कार्यक्रम करेंगी और अहिंसा का संदेश देंगी।
विज्ञापन


यह यात्रा अगले वर्ष 26 सितंबर को जिनेवा पहुंचेगी। इस मार्च का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता पीवी राजगोपाल, दलित अधिकार कार्यकर्ता रमेश शर्मा और कनाडा के नेता जिल कार हैरिस करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें