फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : एनआरसी की दहशत में दो लोगों ने की आत्महत्या

Wed, 25 Sep 2019 03:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मंगलवार को एनआरसी के तहत विदेशी घोषित किए जाने के डर से मंगलवार को दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी। ममता ने सोमवार को भाजपा पर एनआरसी के मुद्दे पर बंगाल में आतंक फैलाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के सरदारपाड़ा इलाके में रहने वाले साबिर अली ने मंगलवार सुबह घर के सामने बने कुएं में कूद कर जान दे दी। अली के चाचा लियाकत अली ने बताया कि उसके जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड में कई गलतियां थीं। इसके अलावा घर के दस्तावेज भी नहीं मिल रहे थे।

इससे वह अवसादग्रस्त था। इसी जिले के धूपगुड़ी में एक अन्य घटना में श्यामल राय नामक व्यक्ति ने गले में फांसी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। उसके घऱवालों ने बताया कि आधार कार्ड और वोटर कार्ड लिंक नहीं होने की वजह से वह परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें