फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: भारत के खिलाफ ड्रैगन-पाक और अफगानिस्तान की साजिश नाकाम, जब्त की गई 200 किलो हेरोइन

Sat, 08 Oct 2022 10:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह ने बताया, हेरोइन 200 पैकेट में बरामद की गई है। इन पर अफगानिस्तान व पाकिस्तान स्थित ड्रग कार्टेल के निशान मिले हैं। वहीं कुछ पैकेट पर 'स्कॉर्पियन' सील, जबकि अन्य पर 'ड्रैगन' सील के निशान थे।
विज्ञापन
जब्त की गई हेरोइन के साथ गिरफ्तार ईरानी नागरिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन की बड़ी साजिश को नौसेना व एनसीबी ने नाकाम कर दिया। एनसीबी अधिकारियों ने बताया हेरोइन से भरा एक ईरानी जहाज जब्त किया गया है। इस जहाज में 1200 करोड़ रुपये की कीमत की 200 किलो हेरोइन मिली है। इतना ही नहीं जहाज से छह ईरानी लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा अफगानिस्तान से भारत के रास्ते पाकिस्तान पहुंचाया जाना था। इस दौरान भारत और श्रीलंका में भी इस खेप का कुछ हिस्सा बेचा जाना था। हालांकि, एनसीबी व नौसेना अधिकारियों की मुस्तैदी ने इस नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने दिया। 

सात लेयर में की गई थी पैकिंग 
एनसीबी के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह ने बताया, हेरोइन 200 पैकेट में बरामद की गई है। इन पर अफगानिस्तान व पाकिस्तान स्थित ड्रग कार्टेल के निशान मिले हैं। वहीं कुछ पैकेट पर 'स्कॉर्पियन' सील, जबकि अन्य पर 'ड्रैगन' सील के निशान थे। इन पैकेटों को वाटरप्रुफ व सात परत की पैकिंग में पैक किया गया था, जिससे पकड़े जाने पर पैकेटों को समुद्र में फेंका जा सके और बाद में इन्हें निकाला जा सके। 
विज्ञापन




आरोपियों ने भागने की कोशिश की 
अधिकारियों ने बताया, पाकिस्तान ले जाई जा रही खेप को जहाज में बीच समुद्र में लादा गया था। श्रीलंकाई जहाज को खेप की डिलीवरी करने के बाद यह भारतीय जल सीमा में पहुंचा। इसके बाद एनसीबी व नौसेना के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई, जिसके बाद आरोपियों ने समुद्र में कूदकर भागने की कोशिश की। हालांकि, उससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। श्रीलंकाई जहाज को भी रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आगे निकल गया और उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूत्रों का कहना है कि इतनी बड़ी तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें