फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 Attack: संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद रोधी समिति की मुंबई में बैठक, मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Sat, 08 Oct 2022 10:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

भारत वर्तमान में वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति का अध्यक्ष है। इस समिति की 28-29 अक्तूबर को मुंबई और नई दिल्ली में विशेष बैठक हो रही है। इसमें भारत सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
26/11 हमले के वक्त मुंबई की ताज होटल को भी बनाया गया था निशाना - फोटो : ट्विटर @I_WRITENOTHING
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी माह के अंत में मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की एक अहम बैठक होगी। इसमें मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए (26/11) भीषण आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति की अध्यक्ष व यूएन में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई बैठक में मुंबई हमले के पीड़ितों की याद में पुष्पांजलि अर्पित कर बयान जारी किया जाएगा। 

भारत वर्तमान में वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति का अध्यक्ष है। इस समिति की 28-29 अक्तूबर को मुंबई और नई दिल्ली में विशेष बैठक हो रही है। इसमें भारत सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के 15 देशों के राजनयिकों की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


कंबोज ने बताया कि यूएन की विशेष समिति की मुंबई में बैठक हो रही है। यह मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर एक बयान भी जारी किया जाएगा। बता दें, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में आतंकी भेजकर वर्ष 2008 में मुंबई में आतंकी हमला कराया था। इसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे। कंबोज ने कहा कि समिति के सदस्य उसी स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जहां यह घटना घटी थी। मुंबई हमले के स्मारक पर भी पुष्प अर्पित किए जाएंगे। 

बता दें, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद को भारत निर्वाचित अस्थायी सदस्य है। उसका दो साल का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। इस माह भारत इसकी अध्यक्षता भी करेगा। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष हैं अल्बानिया, ब्राजील, गैबान, घाना, भारत, आयरलैंड, केन्या, मेक्सिको, नार्वे, यूएई। इनके अलावा पांच स्थायी स्थाई सदस्य हैं चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें