फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में दुर्घटना के दौरान कार का एयरबैग खुलने से हादसा, मां की गोद में बैठी दो साल के मासूम की गई जान

Mon, 30 Sep 2024 07:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)

सार

पुलिस ने बताया कि कार एक टैंकर लॉरी से टकरा गई और टक्कर के बाद कार में अचानक एयरबैग खुल गए। आगे की सीट पर अपनी मां की गोद में बैठी बच्ची का चेहरा एयरबैग पर दब गया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मलप्पुरम जिले में दुर्घटनाग्रस्त कार में एयरबैग खुलने से दो वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को हुई। उस वक्त बच्ची अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोट्टाकल-पडापरम्बु इलाके से यात्रा कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार एक टैंकर लॉरी से टकरा गई और टक्कर के बाद कार में अचानक एयरबैग खुल गए। आगे की सीट पर अपनी मां की गोद में बैठी बच्ची का चेहरा एयरबैग पर दब गया। इस वजह से उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मां समेत अन्य चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें