फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: आतंकी हमले में असम राइफल के दो जवान शहीद, दो आतंकी मारे गए

Mon, 23 Jan 2017 12:23 AM IST
एजेंसी/ गुवाहाटी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले रविवार को असम के तिंसुकिया जिले में आतंकियों ने घात लगाकर असम राइफल के वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में दो सुरक्षा जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को भी मार गिराया गया। 
विज्ञापन


एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, आतंकियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के बाराबस्ती में असम राइफल के वाहन पर कई ग्रेनेड फेंककर हमला किया जिसमें मौके पर ही दो जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। इसके बाद असम राइफल्स की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया। अब भारत-म्यांमार सीमा पर हेलीकॉप्टर से आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें