डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अमेरिका और भारत के रिश्तों को एक नई उंचाइयों पर लेने जाने की बात कही और कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
मोदी ने ट्रंप के शपथ लेने के तुरंत बाद ही ट्वीट कर कहा 'अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने पर आपको बधाई, उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में आप अमेरिका को और बड़ी उपल्बधियां प्रदान करेंगे।'
ट्रंप ने आज अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कैपिटल हिल में हुए शानदार समारोह में गोपनीयता की शपथ ली। बता दें कि ट्रंप ने बराक ओबामा की जगह ली है।
Congratulations @realDonaldTrump on assuming office as US President. Best wishes in leading USA to greater achievements in the coming years.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2017
Looking forward to working with President @realDonaldTrump to further deepen India-US ties & realise the full potential of our cooperation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2017