फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : मुंबई में 70 दिनों में बढ़े 2.66 लाख कोरोना मरीज, सक्रिय मामलों में तेजी

Wed, 21 Apr 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

कुछ दिनों से प्रतिदिन लगातार 47 हजार से ज्यादा कोरोना की जांच हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 70 दिनों में 2.66 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। लेकिन बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल का दावा है कि दिल्ली की तुलना में मुंबई के हालात बेहतर हैं। हालांकि सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है। लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान मुंबई में मृत्युदर 0.03 फीसदी रही है।

विज्ञापन


बीएमसी आयुक्त ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर आए 70 दिन हो गए हैं। इन 70 दिनों में 2.66 लाख लोग कोरोना से पॉजिटिव हुए। वहीं, दिल्ली की बात करें तो एक दिन में कोरोना से 240 लोगों की मौत हुई है। इसके मुकाबले मुंबई में अधिकतम 57 लोगों की मौत हुई थी।

कोरोना की प्रचंड लहर के बावजूद मुंबई में अभी स्थिति नियंत्रण में है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन लगातार 47 हजार से ज्यादा कोरोना की जांच हो रही है।
विज्ञापन


चहल ने कहा कि मुंबई में 10 फरवरी को कोरोना से मरनेवालों की संख्या 11400 थी, जो 18 अप्रैल को बढ़कर 12347 हो गई। यानी इस दौरान 953 लोगों की मौत हुई। इस तरह इस अवधि में मृत्युदर सिर्फ 0.03 (13.6 मृत्यु प्रतिदिन) प्रतिशत रही।

इसके बावजूद लक्षणवाले मरीजों की संख्या 17083 है। जबकि गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों की संख्या 1396 है। वहीं बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 87 फीसदी है। संक्रमण की दर में 1.08 प्रतिशत की वृद्धि होने से यह आंकड़ा बढ़कर 11.63 प्रतिशत हो गया है।

मुंबई में बचे हैं सिर्फ 20 वेंटिलेटर व 43 आईसीयू बेड
मुंबई में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए वर्तमान में सिर्फ 43 आईसीयू बेड की खाली हैं। इसी तरह वेंटिलेटर की संख्या 1033 से बढ़ाकर 1410 की गई है जिसमें से सिर्फ 20 बेड ही बचे हैं। जबकि 3685 सामान्य कोविड बेड अब भी खाली हैं। मुंबई को 500 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है, इससे ऑक्सीजन की कमी जल्द दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें