फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai riots 1993: मुंबई में हुए दंगों का आरोपी तीन दशक से था फरार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 02 Jul 2024 03:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैयद नादिर शाह अब्बास खान को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने की एक टीम ने सोमवार को शिवड़ी इलाके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में 1993 में हुए दंगों में कथित रूप से शामिल 65 वर्षीय एक व्यक्ति को फरार होने के 31 साल बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद शहर में हुए थे दंगे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैयद नादिर शाह अब्बास खान को रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने की एक टीम ने सोमवार को शिवड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। वह दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद शहर में दंगों के दौरान हत्या के प्रयास और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने का आरोपी है।

अदालत में नहीं हुआ था पेश
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खान को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसपर अदालत ने खान को वांछित आरोपी घोषित कर दिया और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसे आरोपी को पकड़ा
पुलिस कई बार मध्य मुंबई के शिवड़ी स्थित उसके आवास पर गई, लेकिन वह वहां से गायब था। अधिकारियों को आखिरकार उसके रिश्तेदारों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच करके उसके ठिकाने के बारे में सुराग मिला। रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने के अधिकारियों को 29 जून को सूचना मिली थी कि खान अपने आवास पर जा रहा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि खान को 1993 के मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें