फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन: मोदी सरकार के पक्ष में उतरीं 197 हस्तियां, कहा-सीसीजी के खत के पीछे राजनीतिक मकसद

Sun, 01 May 2022 06:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

खुद को ‘चिंतित नागरिक’ करार देने वाले समूह ने कहा कि वह पूर्व नौकरशाहों के एसोसिएशन के सांविधानिक आचरण समूह (सीसीजी) द्वारा पीएम मोदी को लिखे खुले खत पर विश्वास नहीं करता है क्योंकि इससे पीछे राजनीतिक मकसद है। उन्होंने कहा कि यह खत समूह की जनता की राय के खिलाफ अपनी हताशा निकालने का तरीका है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व न्यायाधीशों, सेवानिवृत्त अफसरों और सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों समेत 197 हस्तियों ने मोदी सरकार के समर्थन में खुला पत्र लिखा है। इसमें इन सभी ने विरोधियों पर नफरत की राजनीति करने और जनता की राय को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यह पत्र 108 नौकरशाहों के देश में बढ़ रही घृणा की राजनीति खत्म करने की अपील संबंधी खत के जवाब में लिखा गया है।

विज्ञापन


खुद को ‘चिंतित नागरिक’ करार देने वाले समूह ने कहा कि वह पूर्व नौकरशाहों के एसोसिएशन के सांविधानिक आचरण समूह (सीसीजी) द्वारा पीएम मोदी को लिखे खुले खत पर विश्वास नहीं करता है क्योंकि इससे पीछे राजनीतिक मकसद है। उन्होंने कहा कि यह खत समूह की जनता की राय के खिलाफ अपनी हताशा निकालने का तरीका है। जनता पीएम मोदी के पीछे दृढ़ता से खड़ी है और यह हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत से साबित भी हुआ। 

नफरत की राजनीति को हवा दे रहे
समूह ने लिखा कि सीसीजी द्वारा लिखे गए खत में उनका गुस्सा और पीड़ा केवल दिखावटी है। वास्तव में वे नफरत की राजनीति को हवा दे रहे हैं। वे अपने पूर्वाग्रहों और झूठे चित्रण से मौजूदा सरकार के खिलाफ एक धारणा तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने लिखा खत : देश के 8 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, 97 सेवानिवृत्त नौकरशाहों और 92 सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के अधिकारियों सहित 197 लोगों ने पत्र लिखा है। इसमें इन सभी के हस्ताक्षर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें