फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corruption: 600 भ्रष्ट अधिकारियों पर अभियोग के लिए 171 मामले मंजूरी के लिए लंबित

Sat, 27 Aug 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

रिपोर्ट के अनुसार, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के 67 अधिकारियों के विरुद्ध 12 मामले, रेलवे मंत्रालय के 30 अधिकारियों के खिलाफ 11 मामले और रक्षा मंत्रालय के 19 अधिकारियों के विरुद्ध आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के 600 से ज्यादा आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन के लिए 171 मामले विभिन्न सरकारी विभागों में मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से सबसे ज्यादा 65 मामले वित्तीय सेवा विभाग के 325 अधिकारियों के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के 67 अधिकारियों के विरुद्ध 12 मामले, रेलवे मंत्रालय के 30 अधिकारियों के खिलाफ 11 मामले और रक्षा मंत्रालय के 19 अधिकारियों के विरुद्ध आठ मामले दर्ज हैं। बता दें कि इस मामलों की जांच सीबीआई कर रहा है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट में खुलासा
सीवीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2021 तक, 15 अधिकारियों पर अभियोग चलाने की मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पास आठ मामले लंबित थे। इसके अलावा, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में आठ अधिकारियों के विरुद्ध छह मामले थे। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार के पास आठ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए ऐसे पांच मामले और दिल्ली सरकार के पास 36 अधिकारियों पर चार मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें