फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में संकट के 17 घंटे: महालक्ष्मी एक्सप्रेस के डिब्बों में रातभर भरता रहा पानी, छत भी टपकती रही

Sun, 28 Jul 2019 02:20 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • 163 मिमी बारिश हुई शनिवार सुबह तक मुंबई के पूर्वी उपनगर में 24 घंटे के अंदर   
  • 132 मिमी बारिश पश्चिमी उपनगर और 97.3 एमएम बारिश मुंबई में हुई इस दौरान
  • शुक्रवार रात से 17 घंटे फंसी रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में यात्रियों का हुआ बुरा हाल
  • ड्राइवर ने तीन बार कोशिश की, जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो उसे वहीं खड़ा कर दिया
विज्ञापन
Mahalakshmi Express Train, Mumbai - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई और उपनगरों में लगातार हो रही बारिश से रेल यातायात पर असर पड़ने लगा है। बदलापुर-वांगणी के बीच शुक्रवार रात से करीब 17 घंटे फंसी रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस में यात्रियों का बुरा हाल हो गया। पटरियों पर करीब दो फुट तक पानी था, जबकि आस-पास के खेत छह फीट से अधिक पानी में डूबे थे। 

विज्ञापन


ट्रेन के डिब्बों में पानी भर रहा था और आसमान से हो रही बारिश के कारण छत भी टपक रही थी। ट्रेन से बाहर निकलना तो मुश्किल था, हालांकि कुछ लोग तैरकर बाहर निकले और ऊंचाई तक पहुंचे। ड्राइवर ने तीन बार कोशिश की लेकिन जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो उसे वहीं खड़ा कर दिया। इस दौरान ट्रेन के भीतर यात्रियों ने एक दूसरे की मदद की। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ, तीनों सेनाओं, रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य का मोर्चा संभाला।

एनडीआरएफ के प्रवक्ता सच्चिदानंद गावडे ने बताया, यात्रियों को डेढ़ किलोमीटर दूर एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और खाना, पानी व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। बृहंमुंबई नगर पालिका के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बचे तक 24 घंटे के भीतर मुंबई में 97.3 एमएम बारिश हुई, वहीं पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 163 एमएम और 132 एमएम बारिश पश्चिमी उपनगरों में हुई। 
विज्ञापन


नावों और रस्सियों निकाले गए यात्री

एनडीआरएफ की चार टीमों ने आठ नावों और रस्सियां की मदद से यात्रियों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। चारों तरफ इतना पानी था कि करीब एक से डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर ऊंचाई वाली जगहें थीं। बचाए गए यात्रियों को वहां पहुंचाया गया और खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई गईं। यहां करीब 40 डॉक्टरों का दल भी था।

नौसेना की आठ टीमें पहुंची

भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई में 24 घंटे हुई तेज बारिश के बाद नाव, लाइफ जैकेट और राहत सामग्री के साथ आठ बाढ़ राहत टीमों को भेजा गया है। इनमें गोताखोरों की तीन टीमें भी शामिल हैं। इसके अलावा जरूरी उपकरणों के साथ गोताखोरों को लेकर खोजी हेलीकॉप्टर भी रवाना किया गया।

ठाणे से 120 लोगों को किया एयरलिफ्ट 

Mumbai Heavy Rain - फोटो : PTI
तीन दिन से हो रही बारिश के बाद शनिवार को ठाणे में 120 लोगों को निचले इलाकों से एयरफोर्स ने एयरलिफ्ट करके बाहर निकाला। वहीं मुंबई में शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर बरसात होती रही। लोकल ट्रेनें पांच से 20 मिनिट तक विलंब से चलीं। वहीं मध्य रेलवे ने 13 ट्रेनों के रास्ते बदले और छह को रोक दिया। दो ट्रेने रद्द कर दी गई।

अगले 48 घंटे भीषण बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मुंबई के उपनगरों और आस-पास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में बरसात की ऐसी ही भीषण परिस्थिति की चेतावनी दी है। बीते 18 से 24 घंटों में कई जगहों पर 100 से 150 मिमी बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज में 220 मिमी बरसात दर्ज की गई। मुंबई में इस सीजन  की यह सबसे ज्यादा बारिश है। शुक्रवार रात के बारह घंटे भीषण बरसात के बाद सुबह सामान्य जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया। निचले इलाके पानी में डूब गए।

आठ उड़ानें रद्द, नौ को वापस भेजा, मुंबई गोवा हाईवे बंद

भारी बारिश के कारण शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे से 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया और नौ का रूट बदलकर वापस भेजा गया। भारी बारिश के कारण मुंबई हाईवे को शनिवार सुबह से बंद कर दिया गया। रत्नागिरी जिले में जगबुदी नदी में आई बाढ़ के कारण पुलिस ने यह कदम उठाया है। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। 

एयरलिफ्ट के लिए वायुसेना से मांगी थी मदद

महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक अभय यावल्कर ने एनडीआरएफ की एयर कमांड, वायुसेना और नौसेना से पत्र लिखकर राहत कार्य में मदद मांगी। उन्होंने फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट समेत अन्य जरूरी विकल्पों के साथ मदद की मांग की। 
विज्ञापन

उधर, राजस्थान में बारिश से अब तक पांच मरे  

राजस्थान में बारिश का कहर शनिवार को भी जारी रहा। गुरुवार से लेकर अबतक पांच लोग मारे गए। सीकर के ग्रामीण इलाकों में पांच पक्के मकान और 37 कच्चे मकान बारिश में बह गए। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ और 12 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

इसके अलावा चूरू और झुंझुनू में भी तेज बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब भर गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अजमेर, बांसवारा, भीलवाड़ा, बूंदी जयपुर, सिरोही, टोंक में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें