फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार, कोलकाता के बिरयानी रेस्तरां का मालिक भी शामिल

Sun, 29 Sep 2019 08:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोलकाता के पोकर क्लबों पर की गई छापेमारी के दौरान कई बिरयानी रेस्तरां के मालिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर ने बताया कि कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा के उपद्रवी विरोधी अनुभाग ने एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम को पार्क स्ट्रीट और शेक्सपीयर सारानी इलाकों में स्थित पोकर क्लबों पर एक साथ छापा मारा।

उन्होंने बताया, दो पोकर क्लबों से छापेमारी के दौरान कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पोकर का पासा और खेल के कार्ड भी जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बिरयानी रेस्तरां के मालिक और छह अन्य लोगों को कामक स्ट्रीट पर एक क्लब पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 94,300 रुपये मूल्य की बोर्ड रकम भी जब्त की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एजेसी बोस रोड स्थित एक अन्य क्लब पर छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान 90 हजार रुपये, पोकर का पासा और पत्ते जब्त किये गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें