फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1064 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 14 लाख प्रवासी मजदूर पहुंचे अपने घर

Sun, 17 May 2020 07:26 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • कुल 1064 श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 526 ट्रेन उत्तर प्रदेश के लिए चली
  • बिहार व उत्तर प्रदेश के लिए कुल 80 प्रतिशत ट्रेन चली तो सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए 50 प्रतिशत
  • रेलवे प्रतिदिन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 4 लाख फंसे मजदूरों को उनके मूल राज्य पहुंचाने की तैयारी में
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में मजदूर संकट से जूझ रहे है। या तो वह पैदल ही लंबी-लंबी दूरी तय कर अपने मूल राज्य पहुंच रहे है या ट्रक व अन्य संसाधन से। इस बीच कई मजदूरों की दुर्घटना में सड़क पर ही मौत हो रही है। हालांकि संकट में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की अपील सभी राज्यों से की है। यह भी कहा है कि रेलवे प्रतिदिन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला सकती है।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों व उनके परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है। मजदूरों से अपील की है कि वह ट्रकों से घर जा रहे है जो खतरनाक है। सभी राज्यों से आग्रह है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अनुमति दे, ताकि ये घटनाएं ना हो।

रेलवे की तरफ से चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या 14 लाख का आकड़ा पार कर लिया है। इन ट्रेनों का संचालन रेलवे लॉकडाउन के चलते बंद हो गए काम-धंघों के कारण परेशानी में फंसे ना केवल मजदूर बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के साथ उनके मूल राज्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक ही दिन में श्रमिक ट्रेनों में सवार यात्रियों की संख्या पिछले तीन दिनों से 2 लाख का आंकड़ा पार कर गई। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्रतिदिन 3 लाख मजदूरों को उनके गृह प्रदेश तक रेलवे पहुंचाएगी। फंसे हुए प्रवासियों को उनके घर वापस ले जाने के अपने मिशन के तहत रेलवे राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर प्रतिदिन 4 लाख से अधिक फंसे हुए लोगों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए उनके मूल राज्य पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। मजदूर दिवस के दिन महज 4 श्रमिक ट्रेन चली थी, सोरलहवें दिन यह आकड़ा 145 ट्रेनों के संचालन तक पहुंच गया।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा -सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के लिए चली ट्रेन

  • बिहार-यूपी के लिए चली 80 प्रतिशत श्रमिक स्पेशल ट्रेन-: श्रमिक स्पेशल ट्रेन सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के लिए चल रही है। अभी तक रेलवे ने कुल 1064 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला कर मजदूरों की राह आसान की है। इनमें 526 ट्रेन उत्तर प्रदेश के लिए चली है। दूसरे नंबर पर बिहार के लिए ट्रेन चली। विभिन्न राज्यों से कुल 269 ट्रेन बिहार पहुंची। मध्यप्रदेश के लिए 81 तो झारखंड के लिए 50 ट्रेन चलाई गई। रेल मंत्री ने भी ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश व बिहार ने तेजी से कदम उठाया है और देश भर में चली कुल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में से करीब 80 प्रतिशत ट्रेन इन दोनों राज्यों के लिए चलाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें