फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat News: गुजरात के बोरवेल में गिरी 12 साल की बच्ची, सेना की मदद से पांच घंटे में निकाला

Fri, 29 Jul 2022 03:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरेंद्रनगर

सार

घटना शुक्रवार सुबह 7.30 बजे गजनवाव गांव में हुई। सेना के जवानों की मदद से लड़की को बचाने में कामयाबी मिल गई। बच्ची प्रवासी खेतिहर मजदूर परिवार की है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक गांव में 12 साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। वह करीब 60 फुट की गहराई में फंस गई थी। सेना के जवानों ने स्थानीय प्रशासन की मदद से उसे पांच घंटे में सुरक्षित निकाल लिया गया। 

विज्ञापन

जिला अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह 7.30 बजे गजनवाव गांव में हुई। सेना के जवानों की मदद से लड़की को बचाने में कामयाबी मिल गई। ध्रांगधरा तालुका की राजस्व अधिकारी शोभना फल्दू ने बताया कि सूचना देते ही सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की को बचा लिया। वह बच्ची प्रवासी खेतिहर मजदूर परिवार की है।

सुरक्षित निकाल ली गई बच्ची का नाम मनीषा है। जिस बोरवेल में वह गिरी थी वह 500 से 700 फीट गहरा था। गनीमत है कि उसे समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। ध्रांगधरा के पुलिस इंस्पेक्टर टीबी हीरानी ने बताया कि लड़की 60 फीट गहराई पर अटक गई थी। फंसे रहने के दौरान उसे आक्सीजन की सप्लाई दी गई और कैमरे की मदद से उस पर नजर रखी गई। बोरवेल से निकालने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। ध्रांगधरा तालुका में दो माह पहले भी दो साल का एक लड़का बोरवेल में गिर गया था। उसे भी 2 जून को सेना के जवानों ने बचा लिया था। 
विज्ञापन


जून में हुई ये घटनाएं, दो बच्चे बचाए गए, एक की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें