फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन से संबंधित मामले में सुनवाई, आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आगाज

Fri, 12 Jun 2026 06:15 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 12 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 12 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।  मीनाक्षी नटराजन के नामांकन से संबंधित मामले में सुनवाई होगी। इसके साथ ही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आगाज होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मामले में सुनवाई

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामला में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कांग्रेस का दावा है कि केवल समन जारी हुआ था, कोई आपराधिक मामला या संज्ञान नहीं था। वहीं भाजपा की आपत्ति के बाद नामांकन खारिज किया गया। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित प्रकरण की जानकारी नहीं दी है। इसी आधार पर भाजपा ने उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सीबीएसई बोर्ड से संबंधित मामले पर सुनवाई

सीबीएसई बोर्ड से संबंधित एक मामले में शुक्रवार को सुनवाई है। दरअसर, सुप्रीम कोर्ट ने सऊदी अरब में रहने वाले सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 के एक छात्र की याचिका पर बोर्ड और उसके दुबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को नोटिस जारी किया है। छात्र का परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, वहीं पश्चिम एशिया में परीक्षा रद्द होने से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए विशेष मूल्यांकन व्यवस्था बनाई गई थी।

मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रायपुर में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में हिस्सा लेने के साथ-साथ टेक्सटाइल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही कई जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री योगी का वाराणसी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में वह विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। शिविर में कई विभागों के स्टॉल और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के अंतर्गत वाराणसी की पारंपरिक पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके तहत लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी जैसे स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप आगाज

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी और फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से करेगी। ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड है। वही,ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड शामिल हैं।

विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की बरसी
आज अहमदाबाद प्लेन क्रैश की बरसी है। दरअसल, बीते साल 12 जून को लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल कॉम्प्लेक्स पर क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। चमत्कारिक रूप से एक यात्री बच गया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें