फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समिट में 115 विदेशी मेहमानों की एंट्री पर रोक: शशि थरूर का केंद्र पर हमला, बोले- आलोचना से इतना डर क्यों?

Fri, 13 Nov 2026 02:40 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, हैदराबाद

सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी पाने वाले 315 वक्ताओं में से 115 को भारत में प्रवेश नहीं दिया गया या उनके वीजा रद्द कर दिए गए। थरूर ने इस कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशों की आशंका जताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है।

विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि 'भारत समिट' में बोलने के लिए आमंत्रित किए गए विदेशी वक्ताओं को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया। तीन दिनों तक चलने वाला यह समिट गुरुवार को हैदराबाद में शुरू हुआ और शनिवार को समाप्त होगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो खुद भी इस कार्यक्रम के वक्ताओं में शामिल हैं, ने बताया कि 115 वक्ताओं को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया या उनके वीजा रद्द कर दिए गए। ऐसा संभवतः गृह मंत्रालय के निर्देशों पर किया गया है।

विज्ञापन




शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारत समिट की कार्यवाही के बीच एक निराशाजनक बात सामने आई है। जब मैं हैदराबाद पहुंचा, तो मुझे पता चला कि विदेश मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी दिए गए 315 वक्ताओं में से 115 को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया गया या उनके वीजा रद्द कर दिए गए। ऐसा लगता है कि यह गृह मंत्रालय के निर्देशों पर हुआ है। यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि कानून के किस प्रावधान के तहत सरकार ने इतना कठोर कदम उठाया है। लेकिन अब इसे पलटना नामुमकिन है, क्योंकि कल यह सम्मेलन समाप्त हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कितने शर्म की बात है कि एक गौरवशाली लोकतंत्र इतना असुरक्षित हो गया है कि उसे उन आवाजों को दबाना पड़ रहा है, जिनसे उसे आलोचना का डर है। 
विज्ञापन


भारत समिट के पहले दिन थरूर ने भी रखी अपनी बात
इससे पहले एक पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद में 'भारत समिट' के पहले दिन हिस्सा लिया और वहां अपने विचार रखे। इस समिट में कांग्रेस पार्टी 70 देशों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर रही है। ये विशेषज्ञ उभरती वैश्विक व्यवस्था, भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया, सहकारी संघवाद और चुनावी अखंडता जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय थिंक-टैंक के साथ दोपहर की चर्चा में हिस्सा लिया। इसके अलावा, उद्घाटन रात्रिभोज (डिनर) के दौरान भी मैंने अपनी बात रखी, जहां मैंने बदलती वैश्विक व्यवस्था पर मुख्य भाषण (कीनोट एड्रेस) दिया।'

ये भी पढ़ें: परिसीमन पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी?: प्रियंका गांधी बोलीं- विपक्ष को विश्वास में नहीं ले रही सरकार
विज्ञापन


समिट में शामिल हुए करीब 1,000 प्रतिनिधि
थरूर ने बताया कि इस समिट में लगभग 1,000 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इनमें वैश्विक नीति-निर्माता, प्रगतिशील नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में 'आवर वर्ल्ड इंस्टीट्यूट' नामक एक थिंक-टैंक बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही, इसका उद्देश्य 'ग्लोबल साउथ-ग्लोबल नॉर्थ'  प्लेटफॉर्म स्थापित करना भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें