फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे सरकार ने उठाया बड़ा कदम, महाराष्ट्र में 104 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

Mon, 07 Nov 2022 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने सोमवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने सोमवार को इस तबादले की जानकारी दी है। गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 104 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं, 9 अधिकारी अभी भी वेटिंग में हैं। कुल 113 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, गृह विभाग ने इन तबादलों के विषय में यह भी बताया कि राज्य पुलिस में पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के तबादले के आदेश जारी कर दिये गए हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें