फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: बिहार-झारखंड के बाद मणिपुर में पुल ढहा; ट्रक गुजरते वक्त हादसा, एक व्यक्ति लापता

Mon, 01 Jul 2024 12:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल

सार

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वाई खेमचंद ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि मैंने संबंधित अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने और पुल की जल्द से जल्द मरम्मत करने को कहा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक पुल ढह गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुल पर से एक ट्रक गुजर रहा था। धराशायी पुल बेली पुल के नाम से जाना जाता है। इस दौरान एक व्यक्ति के लापता होने की भी खबर है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार को वांगोई पुलिस थाना क्षेत्र के मुतुम फिबो में हुई, जब लकड़ी से लदा एक ट्रक इंफाल नदी पर बने पुल से गुजर रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रक नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक में सवार तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन चालक लापता हो गया। उसकी पहचान एमडी बोराजो (45) के रूप में हुई है। चालक की तलाश जारी है।

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वाई खेमचंद ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि मैंने संबंधित अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने और पुल की जल्द से जल्द मरम्मत करने को कहा है। ऐसा लगता है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें