फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 43 करोड़ के सोने के साथ आठ लोग गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 03:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोना तस्करी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए म्यांमार से तस्करी कर लाए गए 43 करोड़ रुपये के 83.6 किलो सोने की खेप को पकड़ा है। डीआरआई ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों बताया कि 504 सोने की ईंटों को लाने वाले आरोपी महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। सभी आठ लोगों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


डीआरआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी से नई दिल्ली पुहंचे आठ लोगों को रोक लिया गया। इनके पास से 504 सोने की ईंटे बरामद की गईं जिसे इन्होंने विशेष रूप से सिलवाए गए कपड़ों में छिपाया हुआ था। ये सभी फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा कर रहे थे।



खुफिया जानकारी के मुताबिक, बरामद सोने की ईंटों में विदेशों की मार्किंग लगी हुई है। इन्हें मणिपुर के रास्ते म्यांमार से भारत में तस्करी कर लाया गया। गुवाहाटी में सक्रिय तस्करों का समूह इन्हें दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में खपाने की कोशिश कर रहा था। डीआरआई के मुताबिक, तस्करों का संगठन देशभर से गरीब और जरूरतमंदों को पैसों का लालच देकर सोने को इधर-उधर पहुंचाने के लिए नियुक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें