फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: बढ़ सकता है संसद का बजट सत्र, आईपीएल में पहली जीत के लिए उतरेंगे कोलकाता और हैदराबाद

Thu, 02 Apr 2026 06:08 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 2 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 2 अप्रैल 2026 को चैत्र मास की पूर्णिमा है। आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है, हालांकि खबर सामने आ रही है कि सरकार सत्र का समय बढ़ा सकती है। आईपीएल में आज से दूसरे दौर के मुकाबले शुरू होंगे। जहां केकेआर और हैदराबाद टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेंगे। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। वहीं, आज देश में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन!
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन है, हालांकि खबर सामने आ रही है कि सरकार सत्र का समय बढ़ा सकती है। बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से हुई थी। इससे पहले इस सत्र के पहले चरण में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। वहीं, दूसरे सत्र में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बारे में चर्चा हुई। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भोजशाला विवाद पर सुनवाई
धार के भोजशाला विवाद में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच गुरुवार को सुनवाई करेगी। दरअसल, भोजशाला मामले के संबंध में मौला कमालुद्दीन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल लीव पिटीशन दायर की गई थी। इस याचिका में मुख्य मांग यह थी कि ASI सर्वे के संबंध में 11 मार्च, 2024 के कोर्ट के आदेश के पालन में की गई वीडियोग्राफी की एक कॉपी उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले का निपटारा करते हुए कहा कि वीडियोग्राफी के संबंध में उनकी जो भी आपत्तियां होंगी, उन पर अब हाई कोर्ट विचार करेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बिहार में सहयोग कार्यक्रम
बिहार में गुरुवार को सहयोग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रेयसी सिंह बिहारवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगी। यह कार्यक्रम  सुबह 11 बजे बीजेपी के  प्रदेश कार्यालय पटना में शुरू होगा।

हनुमान जन्मोत्सव आज
आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में विशेष पूजा, व्रत और भजन-कीर्तन किए जाते हैं। हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को आता है। मान्यता है कि इस दिन अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स -सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स  और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 से शुरू होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश  में हैं। दोनों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें