फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश जारी होते आईएएस अधिकारियों की गाड़ी से बत्ती हुई गायब

Fri, 13 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लाल बत्ती
विज्ञापन
सरकारी गाड़ियों पर बत्ती लगाने संबंधी आदेश जारी होने के अगले ही दिन वीरवार को सभी आईएएस अधिकारियों की गाड़ियों से बत्ती गायब मिली। 
विज्ञापन


होम सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी, पर्सोनल सेक्रेटरी, सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी और डायरेक्टर टूरिज्म सहित दूसरे आईएएस अधिकारियों की गाड़ी पर कोई भी बत्ती नहीं मिली।

बताया जा रहा है कि आदेश जारी होने के बाद बुधवार शाम से ही सभी अधिकारियों की गाड़ियों से बत्ती उतर गईं थीं। इससे पहले इन सभी अधिकारियों की गाड़ी पर लाल बत्ती ही लगी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर की गाड़ी की बत्ती भी रही कवर

मेयर आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
अब इनमें से कोई भी अधिकारी लाल बत्ती अपनी कार पर नहीं लगा सकता। इन सब अधिकारियों की गाड़ी पर एंबर (संतरी) बत्ती ही लग सकती है। 

मेयर आशा जसवाल की गाड़ी पर बत्ती तो लगी दिखी, लेकिन इसे कवर किया गया था। एसडीएम को इस फैसले से फायदा होगा अब वह नीली की बजाय एंबर बत्ती लगा सकते हैं। 

यूटी प्रशासक ने सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत बत्ती लगाने के नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन आदेशों के तहत अब लाल बत्ती केवल यूटी प्रशासक, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस, प्रशासक के एडवाइजर ही लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें