फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए नए टैक्स लगे तो कोई एतराज नहीं : आशा जसवाल

Fri, 13 Jan 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत शहर के सुधार के लिए अगर कोई नया टैक्स लगता है तो नवनियुक्त मेयर आशा जसवाल को कोई एतराज नहीं है। आशा जसवाल शहर में लगने जा रहे एंट्री टैक्स के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बाहरी वाहनों पर लगाए जाने वाले एंट्री टैक्स का शहरवासियों में कोई विरोध नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले सदन की बैठक में जो कांग्रेस ने इस मामले में शोर किया वह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट था। आशा ने शहरवासियों पर इस साल कोई नया टैक्स लगाने के सवाल पर सीधा कोई इंकार नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कह रहीं कि नहीं लगेगा और यह भी नहीं कह रहीं कि लग सकता है, लेकिन अगर शहर में कोई सुधार के लिए टैक्स लगता है तो उन्हें कोई एतराज भी नहीं है। 

सख्त निर्णय लेने से नहीं हिचकिचाएंगी
आशा ने यह भी कहा कि अगर कोई सख्त निर्णय लेने पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगी। उन्हें विश्वास है कि शहर की जनता उनका सख्त लिए गए निर्णय पर पूरा सहयोग देगी। वितीय हालत सुधारने के मामले में उन्होंने कहा कि निगम की बहुत प्रॉपर्टी और दुकानें है जो खाली हैं। इन्हें किराए पर चढ़ाकर आमदनी के साधन बढ़ाएं जाएंगे।
विज्ञापन

'जो भी प्रोजेक्ट पाइप लाइन में, उन्हें पूरा करवाया जाएगा'

आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
जो भी प्रोजेक्ट पाइप लाइन में, उन्हें पूरा करवाया जाएगा
जसवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद होनी है और प्लाजा का नए सिरे से निर्माण होना है। मालूम हो कि पिछले साल अरुण सूद के मेयर रहते हुए मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन के बाद साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग को बंद कर दिया गया था जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध किया था। 

इसके बाद यह दोनो पार्किंग खोल दी गई थी। आशा जसवाल का कहना है कि पूर्व मेयर अरुण सूद के कार्यकाल में जो भी प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं वह उसे पूरा करवाएंगी। 

शहर की अधिकतर पेड पार्किंग खाली रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले साल ही एक ही कंपनी को देने का निर्णय ले लिया गया था, लेकिन मामला अदालत में चला गया जिस कारण पूरे शहर की पेड पार्किंग आटोमेटिक नहीं हो सकी लेकिन इस साल आटोमेटिक पेड पार्किंग कर दी जाएगी ताकि जिससे ओवरचार्जिंग सहित कई वायलेशन भी दूर होगी।

सिटीजन चार्टर में कई खामियां
आशा का कहना है कि पिछले साल अरुण सूद के कार्यकाल में सिटीजन चार्टर को लागू किया गया है, लेकिन इसमें कई कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा। सेनिटेशन में काफी सुधार की जरूरत है। रेजिडेंट्स वेलफेयर और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों से समय समय पर राय लेने के बाद शहर के विकास के काम किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें