बाप ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा है...
बाप - बेटा, हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो!
बेटा - पापा आप गलत सोच रहे हैं,
यह जींस उसी की है...!!!
फेरों के समय पंडित ने दूल्हे से कहा- बेटा, इस फेरे में
दुल्हन आगे चलेगी, तू इसके पीछे चलेगा।
दुल्हन आगे चली... लेकिन चलते-चलते दूल्हा आगे निकल गया।
पंडित जी ने दोबारा से दुल्हन को आगे किया...
मगर फिर दूल्हा आगे निकल गया।
तीन-चार बार ऐसे ही हुआ तो पंडित जी ने गुस्से से
दूल्हे के पिता से कहा- ये पागल है या इसका दिमाग खराब है?
दूल्हे का पिता बोला- पंडित जी, न तो ये पागल है और
न ही इसका दिमाग खराब है।
दरअसल, ये एक ड्राइवर है और इसे ओवरटेक करने की आदत है...!!!