जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पप्पू के सिर में बहुत दर्द था...
वो डॉक्टर के पास गया और डॉक्टर से कोई अच्छी दवाई देने को कहा।
डॉक्टर बोला - इस समय आपको आराम की सबसे अधिक जरूरत है,
मैं आपको नींद की कुछ गोलियां दे रहा हूं,
इन्हें रात को अपनी पत्नी को खिला के सोना...!!!