जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बहू अपने ससुर से : बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, आप आते हुए ले आएंगे
ससुर : बेटा इलाइची तुम्हारी सास का नाम है और हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता
बहू : जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूँगी….
अगली बार …..
बहू : पिता जी माँ जी खत्म हो गई है , बज़ार से लेते आना 😂😂😂😆😆😆
- फोटो : Amar Ujala
कोई बताएगा फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले तकिए (pillow) कहाँ मिलते हैं ? जिससे लड़ते लड़ते hero heroine उसके परखच्चे उड़ा देते है ?
एक हमारे घर का तकिया है , आज मम्मी ने फेंकर मारा तो मैं दो मिन्ट के लिए कोमा में चला गया था 😂😂😂😆😆😆
- फोटो : Amar Ujala
डॉक्टर – आपको क्या बिमारी है ?
गप्पू – पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं
डॉक्टर – OK…Promise… मरीज़ ने अपनी टांगे दिखाईं जो गन्ने जितनी पतली थीं…. डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गयी…😃😃
गप्पू– आपने ना हंसने का वादा किया था
डॉक्टर – अच्छा Sorry… अब तकलीफ बताओ
गप्पू – डॉक्टर साहब, यह सूज गयी है
डॉक्टर – हाहाहाहा... तू आया ही हंसाने के लिए है… 😂😂😂😆😆😆
बैंक की cashier खिड़की पर खड़े आदमी को cashier ने कहा ” पैसे नहीं है ”
ग्राहक : और दो मोदी माल्या को पैसा , सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा ”बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है” भिखारी 😁😁😁😁
एक आदमी रस्ते से जा रहा था उसे एक आवाज़ सुनाई दी ” रुको ” और वो रुक गया तभी उसके पास से एक ट्रक तेज़ी से गुज़रा और उसकी जान बच गयी…. उसने उस आवाज़ का शुक्रिया अदा किया और चल पड़ा
कुछ दिनों बाद वो पहाड़ी रस्ते से गुज़र रहा था उसे फिर आवाज़ सुनाई दी ” रुको ” जैसे ही वो रुका आगे वाली पहाड़ी गिर गयी और उसकी फिर से जान बच गयी
आदमी ने फिर से शुक्रिया अदा करते हुए पूछा आप कौन हो जो हर बार मेरी जान बचते हो ? और मेरी शादी के time कहाँ थे ? 🤔🤔🤔
जवाब आया ” आवाज़ मैंने उस वक़्त भी दी थी अब DJ बजवा ले या आवाज़ सुनले 😁😁😁😁😁😁