फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: शराबी ने कही मजेदार बात, फिर पत्नी का जवाब सुनकर आ गया चक्कर

Wed, 21 Aug 2019 07:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jokes - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------------ 

पप्पू - एक किलो शक्कर देना

दुकानदार - और क्या चाहिये? 

पप्पू - सरकारी नौकरी लगवा दे...!!! 

Jokes
एक दर्जी लोगों के कपड़े लेकर फरार हो गया। 
कोई कहता मेरी पैंट ले गया, 
कोई कहता मेरी शर्ट ले गया...

संता भी रो रहा था। 
लोगों ने पूछा - तुम क्यों रो रहे हो?

संता - कमबख्त, मेरा नाप ले गया...!!! 

joke
संता - बचपन में मां की बात सुनी होती तो
आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

जज - क्या कहती थी मां? 

संता - जब बात ही नहीं सुनी तो कैसे बताऊं क्या कहती थी...!!! 

joke smiley
संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है।

इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई।

तब संता ने मीडिया से कहा -
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे...!!! 
विज्ञापन

शराबी - अगर मेरे हाथ में सरकार होती
तो मैं देश की तकदीर बदल देता...!

शराबी की पत्नी - अरे, पहले अपना पाजामा तो बदल ले करमजले, 
सुबह से मेरी सलवार पहन कर घूम रहा है...!!! 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें